पीजी-हॉस्टलों में पुलिस की आकस्मिक चेकिंग, सात संचालकों को नोटिस

पीजी-हॉस्टलों में पुलिस की आकस्मिक चेकिंग, सात संचालकों को नोटिस


देहरादून। पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने 22 अगस्त की देर रात प्रेमनगर एवं पटेलनगर क्षेत्र स्थित पीजी और हॉस्टलों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान हॉस्टल संचालकों से वहां रहने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी ली गई और सभी का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि ’’10 बजे के बाद छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर निर्धारित नियमों का पालन कराने’’ तथा बाहरी व्यक्तियों को सत्यापन के बाद ही प्रवेश देने और उनका पूरा विवरण सुरक्षित रखने को कहा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी छात्र की आपराधिक गतिविधि, नशे के सेवन अथवा रात्रि में अनावश्यक घूमने की शिकायत मिलने पर छात्र के साथ संबंधित पीजी/हॉस्टल संचालक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान अनियमितताएं मिलने पर ’’07 हॉस्टल संचालकों को नोटिस’’ जारी किए गए, जबकि एक संचालक का ’’83 पुलिस एक्ट के तहत चालान’’ किया गया। पुलिस ने संचालकों को निर्धारित समयसीमा में सभी कमियां दूर करने की सख्त हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *