चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए की छापेमारी

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जनपद में चीनी की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। विभाग की ’’11 टीमों’’ ने कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, पाबौ, लैंसडाउन, सतपुली, लक्ष्मणझूला, चौबट्टाखाल, रिखणीखाल, दुगड्डा और उफरैंखाल बाजारों में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर चीनी के स्टॉक एवं उपलब्धता की जांच की। दुकानदारों को अनावश्यक भंडारण न करने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि कालाबाजारी या अवैध भंडारण पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।