कथा के नौवें दिन किया 12 ज्योतिर्लिंगों का दिव्य वर्णन

देहरादून। सनातन ज्ञान पीठ शिव मंदिर, सेक्टर-1 समिति द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के नौवें दिन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य और प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास आचार्य महंत प्रदीप गोस्वामी महाराज ने बताया कि ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के प्रकाश स्वरूप हैं। उन्होंने चंद्रमा द्वारा प्रभास क्षेत्र में की गई शिव आराधना और महादेव के सोमनाथ रूप में प्रकट होने की कथा सुनाई। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ सहित सभी ज्योतिर्लिंगों की महिमा का वर्णन किया गया। कथा के समापन पर आरती और प्रसाद वितरण हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।