स्मार्ट मीटरों के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया बिजली विभाग कार्यालय का घेराव

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / वंश कौशिक,
हरिद्वार। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों को जनता पर थोपने का आरोप लगाते हुए विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी वृद्धि हुई है, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है और अधिकारियों की अनुपस्थिति भी व्यवस्था की लापरवाही को दर्शाती है। प्रदर्शनकारियों का आक्रोश उस समय और बढ़ गया जब अधिशासी अभियंता कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। बाद में सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बात सुनी।
महानगर उपाध्यक्ष परितोष त्यागी और नितिन तेश्वर ने कहा कि सरकार लोगों की इच्छा के विरुद्ध स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रही है। उनका कहना था कि अधिकांश उपभोक्ता इन मीटरों को नहीं चाहते, लेकिन विभाग जबरन इन्हें स्थापित कर रहा है। वहीं संजय सैनी और समर्थ अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त जांच और पारदर्शिता के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आरटीआई के माध्यम से भी कई सवाल सामने आए हैं।
युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया नहीं रोकी गई और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्षद अकरम अंसारी, इदरीश मंसूरी, रविश भटीजा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।