क्षमता निर्माण कार्यशाला में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के टिप्स

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की ओर से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा पुस्तकालय और शैक्षणिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। दून विश्वविद्यालय के प्रो. हर्षपति डोभाल ने सफलता के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. डीएस नेगी ने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए कौशल बढ़ाने की बात कही। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबरिया ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बिरला परिसर निदेशक प्रो. हरिभजन सिंह चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।