स्कॉर्पियों की टक्कर से युवक गंभीर घायल, काटनी पड़ी टांग

स्कॉर्पियों की टक्कर से युवक गंभीर घायल, काटनी पड़ी टांग


हरिद्वार। मंगलौर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलौर के अंतर्गत लंढौरा-नागल इमरती पुल से आगे यह दुर्घटना हुई, जिसमें स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी एक टांग काटनी पड़ी।
हिमांशु राणा, पुत्र लोकेश कुमार, निवासी नौसर हैदी मुस्त, छुटमलूर (सहारनपुर), 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे अपनी बाइक (यूपी-11-सीएक्स-8269) से रुड़की स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्य से जा रहा था। जैसे ही वह पुल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो (यूके-08-पी-0430) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उपचार शुरू किया। गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों को उसकी बाईं टांग काटनी पड़ी। फिलहाल उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और वह जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना के बाद रुड़की कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *