गांजा तस्करी में फरार वांछित आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार

पौड़ी। लैंसडाउन कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान दो वाहनों से 90 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। मामले में सात आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। विवेचना के दौरान आत्मप्रकाश (40) निवासी कांठ, मुरादाबाद की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। सूचना तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 28 सितंबर को मुरादाबाद में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।