चुनाव के लिए मतदाता सूची की समय-सारिणी जारी

चुनाव के लिए मतदाता सूची की समय-सारिणी जारी


नई टिहरी। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला पंचायत एवं नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग ऑफिसर नितिका खंडेलवाल के अनुसार 8 सितंबर 2026 को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 10 सितंबर को मतदाता सूची के निरीक्षण के साथ दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 12 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दावा-आपत्ति और उनके निस्तारण का स्थान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय नई टिहरी निर्धारित किया गया है। अंतिम सूची जिला पंचायत एवं नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों के आधार पर तैयार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *