नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को ग्रामीणों ने जुटाए 1.13 लाख रुपये

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को ग्रामीणों ने जुटाए 1.13 लाख रुपये

देहरादून। नेपाल में आई आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए डुमेट बाढ़वाला और राजावाला के ग्रामीणों ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। मां शंतला देवी मंदिर समिति के सहयोग से ग्रामीणों ने स्वेच्छा से धनराशि एकत्र कर कुल 1,13,400 रुपये की सहायता राशि गोरखाली सुधार सभा, गढ़ी कैंट के पदाधिकारियों को सौंपी। यह राशि नेपाल में आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री और पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना हमारा मानवीय कर्तव्य है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरि बहादुर, सूबेदार तिल बहादुर, ठेकेदार दीवान सिंह थापा, दिनेश शर्मा और कमल पुन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *