पत्रकारिता का ऐतिहासिक महामिलन, पत्रकार यूनियन का हुआ विलय

पत्रकारिता का ऐतिहासिक महामिलन, पत्रकार यूनियन का हुआ विलय


हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित मानव कल्याण आश्रम में पत्रकारिता जगत का महत्वपूर्ण मिलन हुआ। गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का विधिवत विलय उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (संबद्ध प्थ्ॅश्र) में किया गया। यूनियन के जिला अध्यक्ष संजय आर्य और जिला महासचिव अमित कुमार गुप्ता ने इसे पत्रकार हितों और जनसरोकार की पत्रकारिता को मजबूती देने वाला कदम बताया।
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रमोद गिरी ने कहा कि पत्रकार हितों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत संगठन का हिस्सा बनना गौरव की बात है। महामंत्री महावीर सिंह नेगी ने कहा कि साथियों के विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है और अब पत्रकारों की समस्याओं का एकजुट होकर सामना किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अविक्षित रमन, डॉ. रजनीकांत शुक्ल, अनिरुद्ध भाटी, संजय रावल, महेश पारिक सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। वक्ताओं ने एकता को पत्रकार हितों के लिए मील का पत्थर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *