चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन व चारधाम यात्रा के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अपराधमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोतवाली बड़कोट में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा द्वारा ग्राम प्रहरियों की एक प्रभावी गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान ग्राम प्रहरियों को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
• अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने एवं निरंतर निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
• संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
• बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
• किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों को नशा उन्मूलन, साइबर अपराधों से बचाव एवं डायल 112 के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
गोष्ठी के दौरान सभी ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया ।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चंद्र, व0उ0नि0 रणवीर चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।