ग्राम गाड़ोवाली के विद्यालय का होगा उच्चीकरण

ग्राम गाड़ोवाली के विद्यालय का होगा उच्चीकरण


हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम गाड़ोवाली में विद्यालय को 10वीं कक्षा तक उच्चीकृत करने के निर्णय से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। अनुपमा रावत की पहल पर यह आदेश जारी हुआ, जिससे अब बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
इससे विशेष रूप से बेटियों को लाभ मिलेगा, जिन्हें दूरी और संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई में बाधा आती थी। विधायक ने इसे ग्रामीण शिक्षा सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और इसे गांव के विकास में मील का पत्थर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *