उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने सुनीं जनसमस्याएं

उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने सुनीं जनसमस्याएं


हरिद्वार। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के तांशीपुर और दहियाकि गांव में आयोजित शिविरों में समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेंशन, छात्रवृत्ति, दिव्यांग प्रमाण-पत्र और आयुष्मान कार्ड से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। तांशीपुर विद्यालय में मिड-डे मील हेतु गैस सिलेंडर खत्म होने की शिकायत पर उन्होंने तत्काल गैस एजेंसी संचालक को फटकार लगाते हुए 10 मिनट में नया सिलेंडर उपलब्ध कराया। दहियाकि में विद्यालय निरीक्षण के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर प्राप्त आवेदनों के 15 दिन में निस्तारण के निर्देश दिए। कर्णवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *