वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्नों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्नों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

देहरादून। द पॉलीकिड्स, देहराखास का प्रथम वार्षिकोत्सव 15 नवंबर को सर्वे ऑफ इंडिया स्थित सभागार में हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुमारी रमिंद्री मंद्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के चेयरमैन मुकुल महेंद्रू और उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आनंद ए.डी. शुक्ला उपस्थित रहे।
विद्यालय के निदेशक सुशील तिवारी एवं हर्षिता तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं को दर्शाती डोली यात्रा विशेष आकर्षण रही। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस मनीषा अरोड़ा सहित शिक्षिकाओं और सहयोगी टीम ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *