पुलिस ने खोया बैग सकुशल लौटाया

पुलिस ने खोया बैग सकुशल लौटाया

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के गोविंद पैलेस तिराहे पर ड्यूटी के दौरान आरक्षी नवीन टम्टा को एक लावारिस बैग मिला। तलाशी लेने पर उसमें नकदी, आधार कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित कीमती सामान मिला। आरक्षी ने तत्परता दिखाते हुए महज 30 मिनट में बैग स्वामिनी रेखा आर्य, निवासी हरिद्वार को खोज लिया और पूरा सामान सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। खोया बैग वापस मिलने पर महिला श्रद्धालु ने उत्तराखण्ड पुलिस और आरक्षी नवीन टम्टा की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *