नेटबॉल चैंपियनशिप में उत्तरकाशी और ऊधम सिंह नगर बने विजेता

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। नेटबॉल एसोसिएशन एवं उत्तराखंड नेटबॉल स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 8 और 9 जून को कीर्ति इंटर कॉलेज में आयोजित प्रथम उत्तराखंड राज्य जूनियर फास्ट नेटबॉल चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जूनियर खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में बालक वर्ग में उत्तरकाशी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि हरिद्वार की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में ऊधम सिंह नगर की टीम विजेता बनी और देहरादून की टीम को उपविजेता स्थान प्राप्त हुआ।
समापन समारोह में जिलाधिकारी प्रशांत आर्या ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में युवा मोर्चा भाजपा के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह, युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, एसोसिएशन अध्यक्ष विजय सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।