गैर-जमानती वारंटों की तामील अभियान में दो वारंटी गिरफ्तार

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने 19 अगस्त को पदमपुर निवासी ’’लोकेश बिष्ट’’ और सिताबपुर निवासी विकास कुंवर को गिरफ्तार किया। लोकेश बिष्ट चेक बाउंस से संबंधित मामले में वारंटी था, जबकि विकास कुंवर सार्वजनिक जुआ अधिनियम के मामले में वांछित था। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।