चमोली में दो सड़क हादसे, कई घायल

चमोली। जनपद में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। पहली दुर्घटना कुहेड़ चमोली के पास ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर से हुई, जिसमें दोनों चालक घायल हुए और बस में सवार पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस चालक वाहन में फंस गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला। दूसरी दुर्घटना कालेश्वर के पास अर्टिगा और बोलेरो की भिड़ंत में हुई, जिसमें अर्टिगा सवार तीन यात्री घायल हुए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है।