दो निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, एसएसपी ने किया अलंकरण  

दो निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, एसएसपी ने किया अलंकरण  


देहरादून। जनपद में नियुक्त निरीक्षक राजेश साह और प्रदीप पंत के निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने पर बुधवार को पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दोनों अधिकारियों को नए पद के अलंकरण से सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अधिकारियों के अब तक के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *