पुलिस जवानों ने घायल बाइक सवार की मदद कर पेश की इंसानियत की मिसाल

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-गौचर के बीच बुधवार को बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से अलीगढ़ निवासी राजकुमार दास घायल हो गए। हादसे में उनके दाहिने पैर में चोट लगी और खून बहने लगा।
इसी दौरान ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल हरेन्द्र और होमगार्ड चन्द्रमोहन मौके पर पहुंचे। दोनों जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सुरक्षित सड़क किनारे पहुंचाया और प्राथमिक उपचार कर चोट पर मरहम-पट्टी की। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें आगे के उपचार के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भिजवाया। समय पर सहायता मिलने से घायल राजकुमार दास ने पुलिस जवानों का आभार व्यक्त किया। दोनों जवानों की संवेदनशीलता और तत्परता ने पुलिस के मानवीय चेहरे की मिसाल पेश की।