दो हेड कांस्टेबल पदोन्नत, लगाए गए एएसआई बैज

दो हेड कांस्टेबल पदोन्नत, लगाए गए एएसआई बैज


उत्तरकाशी। उत्तरकाशी पुलिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र एवं अमित कुमार के अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय और पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने दोनों को पदचिह्न (बैज) अलंकृत किए। इस अवसर पर अधिकारियों ने पदोन्नत जवानों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *