त्यूनी पुलिस ने अज्ञात शव का कराया अंतिम संस्कार

त्यूनी पुलिस ने अज्ञात शव का कराया अंतिम संस्कार


देहरादून। जनपद की त्यूनी पुलिस ने आमजन की सुरक्षा के साथ मानवता का परिचय देते हुए एक अज्ञात शव का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया। 21 मई 2026 को ग्राम अटाल के पास टोंस नदी में सड़ी-गली अवस्था में एक शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन नेपाली मूल का होने के अलावा कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया, पर पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के बाद 24 मई को त्यूनी पुलिस ने पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *