समस्यामुक्त पालिका क्षेत्र के लिए चेयरमैन ने कूड़ा उठाने के लिए दो वाहन किए जनता को समर्पित, स्वच्छता और विकास कार्यों को दी गति

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। चेयरमैन राजीव शर्मा जनता की हर समस्या को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा नगर क्षेत्र में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
नगर पालिका परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा दो नए कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह नया वाहन नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा विभिन्न विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी व सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके शामिल होने से नगर की सफाई और विकास संबंधी गतिविधियों में और तेजी आएगी।

इस कार्यक्रम के दौरान नगर के सम्मानित सभासदगण, नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक सहित पालिका के तमाम कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।