चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद


लक्सर। मुंडाखेड़ा कलां गांव में घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 30-31 अगस्त की रात नवीन के घर चोरी हुई थी। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने जांच और मुखबिर तंत्र के आधार पर आठ सितंबर को आशीष सैनी उर्फ गादड़ निवासी मुंडाखेड़ा कलां और ललित कुमार उर्फ पाशा निवासी अकोड़ा कलां को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों का घर में पहले से आना-जाना था और उन्हें जेवर व नकदी की जानकारी थी। आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, झुमके, अंगूठियां, टॉप्स, कड़े, चांदी के बिछुए व सिक्के तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मुकदमे में धारा 3(5) व 317(2) बीएनएस बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *