आपदा प्रभावित क्षेत्रों का अंतिम गांव तक पहुंचकर लिया जायजा

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का अंतिम गांव तक पहुंचकर लिया जायजा


बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में आपदा प्रभावित गांवों पौंसारी, चचई, कनियालीकोट, अनरसा, बैसानी और नान में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पेयजल, विद्युत, सड़क और सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने को कहा। बैसानी पेयजल लाइन एक सप्ताह में ठीक करने, क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों की मरम्मत और सुरक्षा दीवार निर्माण के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 14 करोड़ स्वीकृत होने की जानकारी दी और सभी प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *