मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी, पांच घंटे में अभियुक्त गिरफ्तार

मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी, पांच घंटे में अभियुक्त गिरफ्तार


उत्तरकाशी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह स्थित दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले का उत्तरकाशी पुलिस ने मात्र पांच घंटे में खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1,60,295 की नकदी, 1130 सिक्के और 680 नेपाली नोट बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने दानपात्र का ताला तोड़कर धनराशि चोरी कर ली थी। महंत की तहरीर पर कोतवाली उत्तरकाशी में धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंदिर परिसर, बाजार और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सुरागरसी-पतारसी और स्मार्ट पुलिसिंग के आधार पर पुलिस ने शुभम नौटियाल (28), निवासी ज्ञानसू, को साल्ड बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने चोरी की पूरी रकम और अन्य सामग्री बरामद कर ली। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी कमलेश उपाध्याय ने पुलिस टीम को 2,500 का नगद पुरस्कार दिया। वहीं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम को 11,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *