शिविर में शिक्षकों और समाजसेवियों को मिला सम्मान

शिविर में शिक्षकों और समाजसेवियों को मिला सम्मान


उत्तरकाशी। शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय “शिक्षक गरिमा शिविर” का भव्य समापन हुआ, जिसमें उत्तराखंड सहित पांच राज्यों के 500 से अधिक शिक्षकों और गायत्री परिजनों ने प्रतिभाग किया। शिविर के समापन अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल संचालन तथा संस्कार निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और समाजसेवियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पवित्र लीला बाल वाटिका के प्रबंधक एवं समाजसेवी अजय प्रकाश बड़ोला को बच्चों में संस्कारवान शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में उत्तरकाशी जनपद से आए सभी शिक्षकों एवं गायत्री परिजनों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *