केदारनाथ यात्रा की वहन क्षमता रिपोर्ट पर हितधारकों से लिए गए सुझाव

केदारनाथ यात्रा की वहन क्षमता रिपोर्ट पर हितधारकों से लिए गए सुझाव


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में चारधाम यात्रा मार्गों, विशेषकर श्री केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री ट्रैक की वैज्ञानिक वहन क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) पर भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून द्वारा तैयार ड्राफ्ट रिपोर्ट पर सुझाव लेने के लिए बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संस्थान के विशेषज्ञों ने रिपोर्ट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, होटल व्यवसायियों, घोड़ा-खच्चर संचालकों, बदरी-केदार मंदिर समिति तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने अपने सुझाव और विचार रखे। जिलाधिकारी ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट को अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए स्वास्थ्य, परिवहन, आपदा प्रबंधन, आवासीय क्षमता, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अद्यतन आंकड़े उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। विशेषज्ञों ने बताया कि हितधारक अपने सुझाव और प्रमाणित आंकड़े जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से भेज सकते हैं, जिन्हें रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं हितधारक वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *