5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त दबोचा

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 सितंबर 2026 को कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चंदूलाल पुत्र कमल दास, निवासी वीरोदेवल, थाना अगस्त्यमुनि को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक भूपाल गुसाईं और आरक्षी विनय कोठारी शामिल रहे।