बाल विवाह के खिलाफ छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

बाल विवाह के खिलाफ छात्र-छात्राओं को किया जागरुक


पौड़ी गढ़वाल। अक्षय तृतीया के मद्देनजर बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरुकता अभियान तेज किया गया है। जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वावधान में श्रीनगर और कोटद्वार के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर 700 से अधिक छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट 2012 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने और कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही चाइल्डलाइन 1098 हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *