छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को एसएसपी ने किया सम्मानित

चंबा। पुलिस लाइन चंबा में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को एसएसपी श्वेता चौबे ने सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो तथा छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। एलसीएम ब्राइट स्कॉलर्स एकेडमी, मॉडर्न स्कॉलर्स एकेडमी, अनट्यूंड डांस एकेडमी, विद्या मंदिर और कार्मल स्कूल के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी थीं। एसएसपी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस एवं समाज के बेहतर समन्वय और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया।