गुरुद्वारे में हुई विशेष दीवान, संगत ने टेका माथा

गुरुद्वारे में हुई विशेष दीवान, संगत ने टेका माथा


हरिद्वार। बैसाख महीने की संक्रांति और खालसा सृजना दिवस के अवसर पर कनखल स्थित निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में कथावाचक संत बलजिंदर सिंह शास्त्री ने खालसा स्थापना की ऐतिहासिक कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह ने श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना कर समाज को नई पहचान और साहस प्रदान किया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का मार्ग दिखाया तथा सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु और संगतजन उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *