सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान

सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान


पौड़ी। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्तावित सीता सर्किट को धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में शनिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ प्रस्तावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटकीय सुविधाओं, विकास कार्यों और विभिन्न आकृतियों की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थलों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से सुझाव भी लिए।
सीता सर्किट के अंतर्गत विदाकोटी मंदिर, फलस्वाड़ी सीता माता मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और देवल गांव स्थित लक्ष्मण मंदिर को विकसित करने की योजना है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि सर्किट को आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने के साथ स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक स्थल पर प्रस्तावित सुविधाओं और सामग्री की स्पष्ट एवं व्यावहारिक रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी, जीएमवीएन के अरुण चमोली, ग्राम प्रधान सुधीर सिंह सहित अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *