बीस एवं पच्चीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, प्रगति में सुधार लाने पर जोर

बीस एवं पच्चीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, प्रगति में सुधार लाने पर जोर


पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने शनिवार को विकास भवन सभागार में बीस एवं पच्चीस सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार योजनाओं, निर्धारित लक्ष्यों और श्रेणीवार प्रगति की जानकारी लेते हुए बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत 38 मदों की समीक्षा में सीडीओ ने डी श्रेणी की मदों में प्राथमिकता से सुधार लाने और कम प्रगति वाले कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिछले माह 11 मदें डी श्रेणी में थीं, जिनमें सुधार के बाद अब केवल तीन मदें डी श्रेणी में रह गई हैं, जबकि आठ मदों को ए या बी श्रेणी में लाया गया है। सीडीओ ने अधिकारियों को योजनाओं की कागजी प्रगति के साथ धरातल पर प्रभावी अनुश्रवण करने को कहा। पच्चीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा में भी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति बनाए रखने और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *