श्री विश्वकर्मा सभा भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन समारोह

हरिद्वार। श्री विश्वकर्मा सभा, भेल की ओर से सेक्टर-04 स्थित सामुदायिक केंद्र में भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुआ। समाज के परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि एसडीएम मुजफ्फरनगर कृष्णकांत विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अध्यक्ष धर्मपाल धीमान और सचिव अमित जांगिड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1976 में स्थापित सभा 2026 में स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है। समारोह में सामाजिक एकता, भाईचारे और नई पीढ़ी को संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया गया।