सीवरेज कार्य तेज, एक दिन में 641 मीटर सड़क निर्माण पूरा

हरिद्वार। शहर में सीवरेज कार्य के चलते खोदी गई सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण को तेज करते हुए प्रशासन ने एक दिन में 641 मीटर कार्य पूरा किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चारधाम यात्रा को देखते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है।
परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्लयू वित्त पोषित जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज-01 में 588 मीटर और पैकेज-02 में 53 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। इसमें बिटुमिनस रोड, सीसी रोड और टाइल्स रोड शामिल हैं। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि यात्रा से पूर्व सभी खोदी गई सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी की जाए। इसके तहत दिन-रात कार्य जारी है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को राहत मिल सके।