पंत जी के आदर्शों को आत्मसात कर ईमानदारी से करें जनसेवा

देहरादून। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण में पंत जी का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से निर्वहन करे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
सुल्तानपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर नगर पंचायत कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी ने पंडित पंत के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि
पौड़ी। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर विकास भवन सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर हुआ। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने पंडित पंत के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विविध कार्यक्रम में छात्र-युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
पौड़ी। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया सहित अधिकारियों और विद्यार्थियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, गीत, कविता और लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पंत जी के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण और प्रशासनिक योगदान को याद किया गया। चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। डिजिटल युवा महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भी पुरस्कार दिए गए।

पंत जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण
चमोली। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर कुण्ड, गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का स्वतंत्रता संग्राम, लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

जिलाधिकारी ने किया भावपूर्ण स्मरण
रुद्रप्रयाग। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पंडित पंत स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रभक्त, समाजसेवी और कुशल प्रशासक थे।
पंडित गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि
टिहरी। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती जनपद में गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, एसडीएम कमलेश मेहता सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित पंत का जीवन देशभक्ति, जनसेवा, त्याग और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी मिसाल है।