हर्षिल में खाई में गिरे व्यक्ति का किया रेस्क्यू

हर्षिल में खाई में गिरे व्यक्ति का किया रेस्क्यू


उत्तरकाशी। हर्षिल-झाला मार्ग पर मंगलवार शाम एक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह करीब 100 से 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही कोतवाली हर्षिल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने खाई में उतरकर घायल बलवंत (47) निवासी ज्ञानसू, उत्तरकाशी को सुरक्षित बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। रेस्क्यू अभियान में अपर उपनिरीक्षक सुनील तोमर, मुख्य आरक्षी गजेन्द्र सिंह, आरक्षी कुलदीप तोमर, पीआरडी मुकेश मटुडा सहित स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *