कौशल संवर्धन तथा तकनीकी विकास के नए अवसर प्रदान करेगा महाविद्यालय- प्रो बत्रा


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एसएमजेएन महाविद्यालय परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अधिक व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य उच्च शिक्षा को अधिकाधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। हरिद्वार में क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रीय कार्यालय शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं डिजिटल संसाधनों के साथ-साथ पुस्तकों और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री की उपलब्धता विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एसएमजेएन महाविद्यालय के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय में चल रहे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ शिवकुमार चौहान ने कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज, विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, महाविद्यालय प्रबंध समिति, प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा पुस्तक मेले के आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, एसएमजेएन पीजी कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन एवं विशाल पुस्तक मेले के आयोजन ने महाविद्यालय परिसर को ज्ञान, शिक्षा एवं अध्ययन के उत्सव में परिवर्तित कर दिया।
इस अवसर पर प्रो विनय थपलियाल, डॉ मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, विनीत सक्सेना, डॉ विजय शर्मा, डॉ पल्लवी, डॉ मीनाक्षी शर्मा, जोगेंद्र मावी, डॉ योगेश सिंघल, तारा सिंह, रुचिता सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।