राज्यसभा सांसद ने किया व्यायामशाला का भूमि पूजन

राज्यसभा सांसद ने किया व्यायामशाला का भूमि पूजन


हरिद्वार। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में सांसद निधि से बनने वाली व्यायामशाला का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस व्यायामशाला का लाभ पुलिस जवानों एवं उनके परिजनों को मिलेगा।
कार्यक्रम में विधायक रानीपुर आदेश चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, ऐसे में उनकी फिटनेस और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह व्यायामशाला जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करेगी और उनके मनोबल को बढ़ाएगी। इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सांसद निधि से सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *