हरेला पर हरियाली के लिए करें पौधारोपण: प्रदीप बत्रा

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। परिवहन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि हरेला पर्व हमारी संस्कृति और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने हरेला पर हरियाली के लिए पौधारोपण उनका पालन पोषण करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के लिए लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। हरेला के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज को प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देने वाला है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, जिला सह-प्रभारी दीपक धमीजा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, एआरटीओ निखिल शर्मा एवं नेहा झा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने पौधारोपण कर पेड़ों का पालन पोषण करने का संकल्प दोहराया।