मुखेंम रेंज के बाडागडी अनुभाग के कुटेटी में मनाया गया लोक पर्व हरेला 

मुखेंम रेंज के बाडागडी अनुभाग के कुटेटी में मनाया गया लोक पर्व हरेला 

 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
 
 उत्तरकाशी। वन प्रभाग उत्तरकाशी की मुखेम रेंज के बाड़ागड़ी अनुभाग व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर्व को धूमधाम से मनाया गया। हरेला पर्व पर जनप्रतिनिधियों, वन कर्मियो तथा प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर वृक्षारोपण किया ।
      उप वन क्षेत्राधिकरी रोशन लाल की अध्यक्षता में वन प्रभाग उत्तरकाशी की मुखेम रेंज के बाड़ागड़ी अनुभाग के अर्न्तगत कुटेटी देवी मन्दिर परिसर के आसपास वन आरक्षित क्षेत्र विभिन्न प्रजातियों के पोधों का रोपण कर उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला पर्व मनाया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्य क्षेत्र पंचायत शंकर सिह गुसाई ने शिरकत की।
         वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन दरोगा शिवानी सिंह, शिवानी पोखरियाल, सुशांत पवार, वन आरक्षी, लोकेन्द्र सिंह, सुनील राणा विकास राणा, राग लाल, श्यामलाल, चैत सिंह, अंकित सिंह पीएलवी अनीता, ऋतु राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *