अगस्त्यमुनि में अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने एक व्यक्ति को 55 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान प्रकाश लाल पुत्र धनपत लाल, निवासी ग्राम जखोली और हाल निवासी डंगवाल गांव, जनपद रुद्रप्रयाग को मैकडॉवेल्स अंग्रेजी शराब के 55 पव्वों के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली अगस्त्यमुनि में मु0अ0सं0 47/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश रतूड़ी, हेड कांस्टेबल भूपाल सिंह और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।