पर्यटकों की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दिलाई राहत

पर्यटकों की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दिलाई राहत


श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा पर निकले 19 सदस्यीय पर्यटक दल को श्रीनगर क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली। दिल्ली निवासी अनुराग पटेल ने पुलिस को सूचना दी कि ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से बुक वाहन के गाइड ने पर्यटकों के साथ अभद्रता और हाथापाई की।
सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की। पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी से समन्वय कर पर्यटकों की 1.14 लाख रुपये अग्रिम राशि वापस कराई तथा रात में ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी कराई। गाइड अनमोल निवासी दिल्ली के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *