स्कूल परिसर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

स्कूल परिसर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार


विकासनगर। बरोटीवाला स्थित स्कूल परिसर के घर में हुई चोरी का विकासनगर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 5 हजार रुपये की नकदी, स्कूल की फीस बुक, तीन फीस कार्ड और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को गोपाल सिंह के घर की जाली काटकर अज्ञात चोरों ने नकदी व आभूषण चोरी किए थे। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। 30 सितंबर को बाबूराम (65), निवासी नवाबगढ़, को पुल नंबर-1 के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने तीन अन्य साथियों सोनू, राजेंद्र और मदन के साथ वारदात को अंजाम देने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, बाबूराम ने पहले घर की रेकी की थी और अन्य आरोपियों को घटना के लिए बुलाया था। पुलिस को पछवादून में अन्य चोरी की घटनाओं में भी गिरोह की संलिप्तता की जानकारी मिली है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *