जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार

जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार


देहरादून। युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित कर स्थानीय उद्योगों और वैश्विक रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने कौशल विकास की कवायद तेज कर दी है। कलक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नए ट्रेड्स, स्टार्टअप और आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश दिए।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 126 युवाओं को विदेशों में रोजगार मिला है। इनमें 75 केयर गिवर जापान, एक नर्सिंग कर्मी जर्मनी और 30 युवाओं को वेयरहाउस प्रबंधन के लिए सऊदी अरब में नियुक्ति मिली है। डीएम ने सिडकुल व उद्योग विभाग के साथ समन्वय कर नियमित कार्यशालाएं आयोजित करने तथा आईटीआई पाठ्यक्रमों को मार्केट डिमांड के अनुरूप अपडेट करने को कहा। उन्होंने पीएम सेतु योजना के तहत आईटीआई और एनएसटीआई संस्थानों के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण तथा उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *