पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार


टिहरी। न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। देवप्रयाग पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में रोहित (26) निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर, हरिद्वार को वहां दबिश देकर गिरफ्तार किया। वहीं कीर्तिनगर पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में संजय सिंह (45) निवासी मढ़ी पुल चौरास को मंगसू पुल के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। देवप्रयाग पुलिस टीम में एएसआई योगेंद्र शर्मा और कांस्टेबल रजनीश शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *