जनसंवाद में 17 शिकायतों में से 6 का मौके पर समाधान

हरिद्वार। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा विधानसभा के ग्राम पनियाला में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर में पेंशन, छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, एससीपी योजनाओं और राशन कार्ड से जुड़ी 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का समाधान मौके पर किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष सभी आवेदनों का निस्तारण 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।