राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने कोरोनेशन अस्पताल का किया निरीक्षण

देहरादून। राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार प्रताप पंवार ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर दवाइयों, इंजेक्शन एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। मरीजों ने समय पर आवश्यक दवाएं मिलने और चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाएं न लिखे जाने की बात कही। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के कार्यों की सराहना की।
मंत्री ने मेडिसिन, बर्न, सर्जिकल वार्ड और पैथोलॉजी समेत विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई संतोषजनक मिली और कर्मचारी निर्धारित वेशभूषा में उपस्थित पाए गए। उन्होंने व्यवस्थाओं के लिए प्रमुख अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह एवं पूरी टीम को धन्यवाद दिया।