स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


पौड़ी गढ़वाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा प्रसिद्ध ताड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर में ‘हरित योग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। योग विशेषज्ञों ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि जनपद में योग को जन-आंदोलन बनाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *